Posts

Showing posts from September, 2000

EK RASHTRABHASHA HAMARI

Image
    essay Essay submission for Hindi Day Celebrations in Sept 2000 'rashtrabhasha hindi' essay presented  राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं ?  राष्ट्रभाषा से अभिप्राय किसी देश की उस भाषा से है जो उस संपूर्ण देश से सम्बंधित कार्यवाहियोंका माध्यम हो और जिस में अंतरराष्ट्रीय व्यवहारों का साहित्य सुरक्षित रहे |  राष्ट्रभाषा का अभिप्राय देश की प्रांतीय भाषाओं का बहिष्कार करके उनके स्थान पर किसी एक भाषा की स्थापना नहीं है |  राष्ट्रभाषा प्रांतीय भाषाओं का स्थान कभी नहीं ग्रहण कर सकती | दोनों के क्षेत्र पृथक-पृथक हैं राष्ट्रभाषा का सम्बन्ध संपूर्ण देश से है | प्रांतीय भाषा का सम्बन्ध एक प्रान्त से है | भारत वर्षा सरीखे बृहत देश में राष्ट्रभाषा की स्थिति अत्यंत शोचनीय है | कहने की आवश्यकता नहीं कि देश के निवासी इस के महत्व का अनुभव करते हुए भी इसकी पूर्ति करने में संलग्न नहीं होते हैं| कोई एक सामान्य भाषा न होने के कारण एक प्रांत का निवासी दूसरे प्रांत के निवासी के साथ विचार विनिमय नहीं कर सकता | दो प्रांतों के रहने वाले ठीक उसी प्रकार एक दूसरे से भिन्न रहते हैं, जैसे दो द...